बहजोई : डीआइओएस विनोद कुमार ¨सह ने कहा कि शिक्षकों को सरकार के नवीन
पाठ्यक्रम में सामाजिक और प्रशासनिक बदलाव को आत्मसात कर पूर्ण रूप से
तैयार रहना चाहिए, ताकि भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटा जा सके।
शुक्रवार को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत सामाजिक
विज्ञान एवं ¨हदी विषय के शिक्षकों का दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
इंटरमीडिएट कालेज परिसर में आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ जिला विद्यालय
निरीक्षक विनोद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षक अभिषेक मिश्रा
एवं रामनारायण निगम ने शिक्षकों को कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी
दी। प्रशिक्षक बहोरन लाल आर्य एंव डॉ. कुमुद दुबे ने भी शिक्षकों को
प्रशिक्षित किया। दोनों विषयों के शिक्षकों को ग्रुप में विभाजित कर
शिक्षकों को शिक्षण में आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों पर विचार विमर्श
किया गया। इस अवसर पर विनोद कुमार गुप्ता, वाहिद हुसैन, मनोज कुमार,
बृजेंद्र प्रसाद, रक्षा ¨सह, मेहताब ¨सह, दिनेश कुमार, राजेंद्र, रानी,
मीना कुमारी, मधु, प्रभुनाथ, हिना कौशर, श्रीराम वर्मा, संदीप कुमार, सीता
रानी, शिखा उपाध्याय, विजयपाल ¨सह नरेंद्र प्रताप आदि शिक्षक उपस्थित थे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक समायोजन: हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बदला नियम, अब ‘First In First Out’ के आधार पर होगी कार्रवाई
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 12460 सहायक अध्यापक चयन प्रक्रिया हेतु मेरिट गुणांक निकालने का तरीका: ऐसे निकालें अपने कटऑफ मेरिट
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें