इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की नई समिति सोमवार को
कार्यभार ग्रहण करेगी। आठ माह बाद बोर्ड की बहाली से कालेजों में नियुक्ति
का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों में भी खुशी की लहर है। अध्यक्ष बीरेश कुमार
समेत नवनियुक्त सदस्यों के बोर्ड कार्यालय पहुंचने पर सचिव नीना श्रीवास्तव
उन्हें कार्यभार सौंपेंगी।
चयन बोर्ड का पुनर्गठन प्रदेश शासन ने शनिवार
को ही किया है। दो दिनों बाद यानी सोमवार को ही समिति की ओर से पदभार
संभालने की तैयारी है। अभ्यर्थियों की मानें तो 2011 की भर्ती परीक्षा का
मामला ही कोर्ट में विचाराधीन है। बोर्ड सचिव ने बताया कि समिति को
कार्यभार ग्रहण कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अध्यक्ष बीरेश कुमार
(सेवानिवृत्त आइएएस) सहित सभी सदस्य अगर एक साथ पदभार ग्रहण कर लेंगे तो
कुछ ही दिनों में बोर्ड के अनुमोदन पर पीजीटी 2013 का परिणाम जारी कर दिया
जाएगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें