Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बड़ी लापरवाही: छात्रा को स्कूल में बंद कर चले गए शिक्षक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों की सामने आई लापरवाही

लखनऊ: पीजीआइ क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्ली पश्चिम में अवकाश के बाद एक छात्र को कक्षा में बंद कर शिक्षिकाएं घर चली गईं। स्कूल के पास मैदान में खेल रहे युवकों ने उसकी चीख सुनी तो मामले की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़ छात्र को दो घंटे बाद निकालकर परिजनों के सिपुर्द किया। गंभीर बात रही कि शनिवार को हुई इस घटना को पुलिस व शिक्षा विभाग 24 घंटे तक दबाए रहा।

कल्ली पश्चिम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय है। यहां घाघे कल्ली पूर्व की रहने वाली छात्र नाजिरीन कक्षा सात में पढ़ती है। शनिवार को छुट्टी से कुछ देर पहले उसकी आंख लग गई। इसी बीच शिक्षिकाएं व प्रधानाचार्य स्कूल में ताला बंद कराने के बाद घर चली गईं। उधर, कुछ देर बाद छात्र की आंख खुली तो छुट्टी हो चुकी थी। उसने कक्षा का दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सकी। घबराई छात्र करीब दो घंटे तक मदद के लिए शोर मचाती रही लेकिन शायद किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी।

स्कूल के पीछे खेल रहे युवक ने सुनी पुकार : उधर दोपहर में स्कूल परिसर के पीछे कुछ युवक खेल रहे थे। एक युवक ने बार-बार आ रही आवाज की ओर ध्यान दिया तो उसे कुछ शक हुआ। स्कूल गेट पर पहुंचा तो कमरे में बंद छात्र को देखकर माजरा समझ गया। उसने इसकी जानकारी कल्ली चौकी को दी। मौके पर पुलिस के साथ संतलाल पहुंचे और ताला तोड़ छात्र को कमरे से बाहर निकाला। चौकी प्रभारी जगदीश सिंह ने बताया की छात्र को प्रधान की निगरानी में कमरे का ताला तोड़ कर निकाला गया और उसे पिता मुस्तफा के सिपुर्द कर दिया गया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों की सामने आई लापरवाही
दो घंटे बाद पुलिस ने ताला तोड़कर छात्र को निकाला, परिजनों को सौंपा1यदि बच्चे की सुरक्षा को लेकर विद्यालय स्तर पर लापरवाही बरती गई है तो जो दोषी होगा उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1प्रवीण मणि त्रिपाठी, बीएसए।छुट्टी के बाद शनिवार को स्कूल में बंद छात्रमामला रफा-दफा करने घर पहुंच गईं शिक्षिकाएं1मामला कहीं जी का जंजाल न बन जाए, इससे बचने के लिए स्कूल में तैनात शिक्षिकाएं छात्र के घर पहुंच गईं। उन्होंने गलती पर खेद जताया। जबकि छात्र की मां ने उन पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस बाबत स्कूल की शिक्षिका नेवल्ती से फोन पर जानकारी की गई तो उन्होंने दूसरे व्यक्ति को फोन थमा दिया। परिचय पूछने के बाद उस व्यक्ति ने फोन काट दिया। वहीं प्रधानाचार्या मीना कुमारी का फोन स्विच ऑफ रहा।

sponsored links:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news