टीईटी पास शिक्षा मित्र अपनी मांग को लेकर लंबे समय से संघर्षरत रहे
है. पूर्व में भी उन्होंने कई बार धरना प्रदर्शन कर अपनी मांग को लेकर
सरकार का ध्यान खींचने का प्रयास किया. रविवार सुबह को भी सैकड़ों की
संख्या में महिला व पुरुष टीईटी पास शिक्षा मित्र बीजेपी दफ्तर पहुंचे और
वहां हंगामी प्रदर्शन किया. सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद पुलिस कर्मियों ने
उन्हें खदेड़ा है और प्रदर्शनकारियों को पकड़कर पुलिस बस से ईको गार्डन
भेजा गया. ईको गार्डन में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने वहां भी प्रदर्शन
किया. जिसके बाद उनके प्रतिनिधि मंडल की सीएम योगी आदित्य नाथ से मुलाकात
कराई गई.
सीएम ने दिए शासनादेश जारी करने के निर्देश
प्रतिनिधि मंडल ने बेसिक शिक्षा परिषद में 68,500 सहायक अध्यापकों की
भर्ती में टीईटी पास शिक्षामित्रों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पर
प्राथमिकता दिए जाने का अनुरोध किया. प्रतिनिधि मंडल ने सहायक अध्यापक
भर्ती परीक्षा में पास अंकों की सीमा में छूट और 25 प्रतिशत अतिरिक्त
भारांक व टीईटी 2013 की वैधता को भर्ती परीक्षा में अनुमन्य किए जाने का भी
अनुरोध किया. सीएम योगी आदित्य नाथ ने अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को
प्रतिनिधि मंडल की मांगों को स्वीकार करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करते
हुए शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें