बिजनौर : समायोजित शिक्षक व शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के कानूनी
सलाहाकार आनंद जंघाला को झूठे मुकदमें में फंसाए जाने के विरोध में
शिक्षामित्रों ने गुरुवार को सपा के नेताओं का पुतला फूंका।
एजाज अली हाल में आयोजित बैठक में प्रदीप धीमान ने कहा कि संगठन के
कानूनी सलाहकार आनंद जंघाला को कुछ लोगों द्वारा झूठे मुकदमें में फंसाया
जा रहा है। जबकि वास्तव में बलवंत ¨सह एडवोकेट एवं उनके पुत्र राहुल काकरान
ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट व फाय¨रग की। फाय¨रग में एक मुवक्किल
के घुटने में गोली लगी, जिसका उपचार मेरठ स्थित अस्पताल में चल रहा है।
आरोप है कि बलवंत ¨सह एडवोकेट के समर्थन में सपा नेताओं में पूर्व मंत्री
मूलचंद चौहान, विधायक नईमुलहसन, पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश, विधायक तसलीम
अहमद, पूर्व सांसद यशवीर ¨सह, विधायक मनोज पारस, सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव,
लोकदल जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी बुधवार को जिलाधिकारी से मिले थे। उनके इस
कृत्य से शिक्षामित्रों में रोष है। इसके उपरांत शिक्षामित्र सपा कार्यालय
पहुंचे। जहां उन्होंने उक्त सपा नेताओं का पुतला फूंक विरोध जताया। साथ ही
सपा, कांग्रेस एवं लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्षों का पुतला बिना फूंके ही
उनके कार्यालय के सामने रख रोष व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता जिला
उपाध्यक्ष प्रदीप धीमान ने की। संचालन दुष्यंत कुमार ने किया। पुतला फूंकने
वालों में जितेंद्र कुमार, मनोज राठी, मनोज कुमार, अवधेश कुमार, अजीम
अहमद, जावेद, अर¨वद कुमार, पल्लवी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- शिक्षक समायोजन: हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बदला नियम, अब ‘First In First Out’ के आधार पर होगी कार्रवाई
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें