इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों
में जुलाई में नामांकन बढ़ाने पर जोर रहेगा। आउट ऑफ स्कूल बच्चों को
प्रवेश देने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया है। स्कूलों
में जनप्रतिनिधि बच्चों को सामग्री का वितरण करेंगे।
1परिषदीय स्कूल गर्मी
की छुट्टियों के बाद दो जुलाई को खुल रहे हैं। इस बार विद्यालय संचालन से
पहले ही वहां के प्रधानाचार्यो को दो दिन पहले ही सक्रिय होना पड़ेगा।
बेसिक शिक्षा निदेशक डा. सर्वेद्र विक्रम बहादुर सिंह ने बेसिक शिक्षा
अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रधानाध्यापकों को निर्देशित करें कि वह
दो दिन पहले ही स्कूल को दुरुस्त करने के अभियान में जुटें। स्कूल भवन व
परिसर की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य इसी बीच पूरा किया जाए, ताकि
विद्यालय परिसर आकर्षक दिखे। शौचालय की साफ-सफाई के अलावा प्रधानाध्यापक
ग्राम प्रधान से मिलकर स्कूल परिसर की नियमित सफाई कराने की व्यवस्था भी
करें। पीने का पानी, हैंडपंप की मरम्मत, मध्याह्न् भोजन के लिए खाद्यान्न व
गैस आदि का इंतजाम जैसे इंतजाम पूरे किए जाएं। पहले दिन से ही मिडडे-मील
का वितरण होना अनिवार्य है। निदेशक ने निर्देश दिया है कि जुलाई के पहले
सप्ताह में ही यूनीफार्म, पाठ्यपुस्तकें, स्कूल बैग व जूता-मोजा आदि का
वितरण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जाए। इसकी सूचना विभाग के पोर्टल
पर दी जाए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- शिक्षक समायोजन: हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बदला नियम, अब ‘First In First Out’ के आधार पर होगी कार्रवाई
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें