इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लोक सेवा आयोग को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के
लिए सहायक अध्यापकों की भर्ती में पीजीडीसीए डिग्रीधारक बीएड अभ्यर्थियों
को भी शामिल होने की अनुमति देने का निर्देश दिया है।
साथ ही इस मामले में
दाखिल याचिका पर जवाब मांगते हुए उसे जुलाई में सुनवाई के लिए पेश करने का
निर्देश दिया है।
यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने शाहजहांपुर के
नरेंद्र कुमार व कई अन्य की याचिकाओं पर दिया है। याचियों की ओर से
अधिवक्ता घनश्याम मौर्य व गुलाब सिंह ने बहस की।याचियों का कहना है कि वे
60 फीसदी अंकों के साथ स्नातक हैं और बीएड के साथ पीजीडीसीए डिग्रीधारक भी
हैं। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती में फार्म व
फ़ीस जमा करने की अंतिम तारीख 14 जून 2018 है लेकिन लोक सेवा आयोग योग्य
होने के बावजूद उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दे रहा है।गौरतलब
है कि इस भर्ती में 775 महिला व 898 पुरुष सहायक अध्यापकों के पद हैं और
परीक्षा 29 जुलाई को होनी है।कोर्ट ने याचियों को फ़ीस जमा कर फार्म भरने की
अनुमति देने का निर्देश दिया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
- जूनियर विद्यालय में न्यूनतम वेतन निर्धारण सम्बन्धी शासनादेश 17140 व 18150 हेतु
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें