मथुरा शिक्षक भर्ती घोटाले की आंच कौशांबी तक पहुंच गई है। डीएम के
निर्देश पर विभाग ने मथुरा से स्थानांतरण होकर आए शिक्षकों की जांच शुरू कर
दी है। इस बीच संत रविदास नगर (भदोही) जनपद के एक अधिवक्ता ने डीएम को
पत्र भेजकर बीते दो दशक में हुई शिक्षक भर्ती की समग्र जांच कराने की मांग
की है।
उन्होंने कई आरोप लगाए हैं। 1मथुरा में दिसंबर 2017 में 150 लोगों
को फर्जी तरीके से शिक्षक बनाने का मामला सामने आया है। इसके बाद बेसिक
शिक्षा विभाग ने हाल के वर्षों में मथुरा से स्थानांतरित होकर आए शिक्षकों
का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। पिछले तीन सालों में छह शिक्षक मथुरा से
स्थानांतरित होकर जिले में आए हैं, यह शिक्षक कहां तैनात हैं, इसकी पड़ताल
की जा रही है। इधर संत रविदास नगर (भदोही) के ज्ञानपुर निवासी अधिवक्ता
नन्हेलाल ने डीएम को पत्र भेजकर कौशांबी जिले में 10 से 15 लाख रुपये लेकर
शिक्षा माफिया द्वारा शिक्षकों की भर्ती कराने का आरोप लगाया है। डायट
कौशांबी में तैनात एक लिपिक की संपत्ति की जांच की मांग इस अधिवक्ता ने की
है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के एक लिपिक को भी कठघरे में लेते हुए
कतिपय शिक्षा माफिया का मोबाइल नंबर अधिवक्ता ने अपनी शिकायत में दिया है।
पकड़े जा चुके हैं फर्जी शिक्षक : कौशांबी में फर्जी तरीके से अंक पत्र
तैयार कर नौकरी दिलाने का खेल पुराना है। वर्ष 2013 में पुलिस ने डायट
परिसर के पास एक वाहन से 36 अंक पत्र बरामद किया था। जांच मंझनपुर कोतवाली
पुलिस को सौंपी गई थी, फर्जी अंक पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाले 23
शिक्षकों को यहां पकड़ा जा चुका है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- सहायक शिक्षक भर्ती में योग्यता और आयु सीमा: इलाहाबाद हाईकोर्ट का स्पष्टीकरण
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें