नई दिल्ली : विश्वविद्यालय और कालेजों में यौन उत्पीड़न से जुड़ी घटनाएं
अब सहन नहीं होगी। ऐसे मामलों पर यूजीसी खुद ही निगाह रखेगा।
विश्वविद्यालय और कालेजों से अनिवार्य रूप से ऐसे मामलों की जानकारी देने
को कहा है। 1 अब तक ऐसे सभी मामले में विवि और कालेजों के स्तर पर ही
निगरानी में रहते थे।
इनमें अधिकांश में कोई कार्रवाई ही नहीं हो पाती थी।
यूजीसी ने इसके अलावा सभी उच्च शिक्षण संस्थानों से अपने यहां अनिवार्य रूप
से आंतरिक शिकायत कमेटी और विशेष सेल गठित करने का भी सुझाव दिया है।
यूजीसी से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक ऐसे मामलों की देखरेख के लिए उच्च
स्तर पर एक कमेटी गठित की गई है। जहां ऐसे मामलों की प्रगति जांची जाएगी।
माना जा रहा है कि यूजीसी के इस कदम से उच्च शिक्षण संस्थानों में महिला
कर्मचारियों और छात्रओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों में डर पैदा होगा।
यूजीसी ने यह कदम समय उठाया है, जब उसके कामकाज को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
अभी तक ऐसे मामलों की शिकायत यूजीसी के पास सीधे आने के बजाय सरकार और
महिला आयोग के पास जाती थी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- शिक्षक समायोजन: हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बदला नियम, अब ‘First In First Out’ के आधार पर होगी कार्रवाई
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें