इलाहाबाद : सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा यानी पीसीएस परीक्षा 2018
के लिए यूपी पीएससी में ऑनलाइन आवेदन छह जुलाई से शुरू होंगे। कुल 831
पदों के लिए आवेदन करने की समय सीमा छह अगस्त तक रहेगी। इसमें 119 पद
एसडीएम के हैं।
आयोग इसका नोटिफिकेशन बुधवार को जारी करेगा। परीक्षा
यूपीएससी के पैटर्न पर कराने के लिए आयोग ने कमर कस ली है। प्रारंभिक
परीक्षा में पीसीएस और एसीएफ (सहायक वन संरक्षक) के पेपर एक साथ होंगे,
जबकि इसकी मुख्य परीक्षा अलग-अलग होगी।1पीसीएस की 2018 सत्र की परीक्षा में
कई बदलाव के निर्णय आयोग पहले ही ले चुका है। इसे पूरी तरह से यूपीएससी के
पैटर्न पर कराने की योजना बनी है। जिसके तहत साक्षात्कार के नंबर 200 से
घटाकर 100 कर दिए गए हैं। इस बदलाव से अब पीसीएस की मुख्य परीक्षा का महत्व
बढ़ जाएगा। साथ ही साक्षात्कार की आड़ में अभ्यर्थियों को अधिक नंबर देकर
उन्हें अनुचित लाभ पहुंचाए जाने की शिकायतों को पर भी विराम लगेगा। 1इसके
अलावा अब दो की बजाय वैकल्पिक विषय एक ही होगा। सामान्य अध्ययन के दो की
जगह अब चार पेपर होंगे। प्रदेश में भाजपा की सरकार ने इस अहम निर्णय पर
पहले ही अपनी मुहर लगा दी है, ताकि पीसीएस परीक्षा में पारदर्शिता रहे।
गौरतलब है कि अभी तक पीसीएस परीक्षा में लिखित परीक्षा 1500 नंबर और की
होती थी और साक्षात्कार 200 नंबर के होते थे। बदलाव के बाद लिखित परीक्षा
तो 1500 अंकों की ही रहेगी लेकिन, साक्षात्कार में 100 नंबर घटा दिए जाने
से चयन प्रक्रिया कुल 1600 नंबरों में पूरी की जाएगी।1इस बार कई बदलाव के
साथ यूपीएससी ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए यूपीएससी से होने वाली
आइएएस परीक्षा की तर्ज पर पीसीएस 2018 में भी दो अलग-अलग क्षेत्रों की
प्रारंभिक परीक्षाएं एक साथ कराने की योजना तैयार की है। सचिव जगदीश ने
बताया कि इसके तहत प्रारंभिक परीक्षा में पीसीएस के साथ सहायक वन संरक्षक
का पेपर भी होगा। यानी प्रश्न पत्र एक ही आएगा जबकि मुख्य परीक्षा अलग-अलग
होगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- सहायक शिक्षक भर्ती में योग्यता और आयु सीमा: इलाहाबाद हाईकोर्ट का स्पष्टीकरण
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें