इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक
विद्यालयों में मिड डे मील में क्वालिटी कंट्रोल व्यवस्था पर कोई नियंत्रण
नहीं है। कुछ स्थानों को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर विद्यालयों में मीनू पटरी
पर नहीं है। नगरीय क्षेत्र के कुछ विद्यालयों को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर
स्थानों पर मेन्यू ही अंकित नहीं हैं।
इसके अलावा भोजन तैयार करने के बाद
उसे स्वाद और क्वालिटी चखने का सरकारी फामरूला नहीं दिखा। अधिकतर स्थानों
पर जमीन पर बच्चे मध्यान्ह भोजन खाते नजर आए। 1नगर के विद्यालयों की बात
करें तो प्राथमिक विद्यालय साउथ मलाका में बच्चों को बिना क्वालिटी कंट्रोल
के भोजन दिया गया। प्राथमिक विद्यालय पीडी टंडन रोड पर बच्चों ने जमीन पर
बैठकर भोजन किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में भोजन की क्वालिटी
कंट्रोल शिक्षिकाओं ने ही किया। प्राथमिक साउथ मलाका में भी ऐसी स्थिति
रही। प्राथमिक विद्यालय ऋषिकुल शिवकुटी में बच्चों ने बिना दरी के जमीन पर
बैठकर भोजन किया। नगर के अधिकतर विद्यालयों में बच्चे जमीन पर बैठकर ही
भोजन करते दिखे। जबकि मंडलायुक्त का स्पष्ट आदेश है कि मध्यान्ह भोजन में
मानक एवं मेन्यू के अनुसार ही बनाए जाएं। बच्चों को भोजन परोसने से पहले
संबंधित अध्यापक, रसोइये, अभिभावक, मां समूह द्वारा भोजन को अवश्य चखा जाए।
दूध एवं फल वितरण कार्यक्रम को अधिक सफल बनाया जाए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- शिक्षक समायोजन: हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बदला नियम, अब ‘First In First Out’ के आधार पर होगी कार्रवाई
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें