इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्राथमिक विद्यालयों में 68,500 अध्यापकों की
भर्ती परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट अभ्यर्थियों को स्कैन आंसरशीट 10 दिन
में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
कोर्ट ने कहा कि याची स्कैन आंसरशीट
देखने के बाद सही मूल्यांकन न किए जाने का कारण बताते हुए हलफनामा दाखिल
करें।
कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि कॉपी का सही ढंग से मूल्यांकन न किया गया हो
और याची अधिक अंक पाने के हकदार हों तो उनके अंकों में सुधार करके उनका फिर
से परिणाम घोषित किया जाए। कोर्ट ने परीक्षा नियामक प्राधिकरण के सचिव से
कहा है कि अंतिम परिणाम याचिका के निर्णय पर निर्भर करेगा। यह आदेश
न्यायमूर्ति डीके सिंह ने अंकित वर्मा व अन्य की याचिका पर दिया है।
मामले के तथ्यों के अनुसार याचियों ने 68,500 सहायक अध्यापकों की भर्ती
परीक्षा दी है। 13 अगस्त 2018 को घोषित इस परीक्षा के परिणाम से संतुष्ट न
होने पर उन्होंने नियमानुसार 16 अगस्त को 2000 रपये जमा कर उत्तर पुस्तिका
की स्कैन कॉपी लेने की अर्जी दी लेकिन उन्हें स्कैन कॉपी नहीं दी गई। इस पर
उन्होंने यह याचिका दाखिल की।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- UPTET 2026: परीक्षा में शामिल होने की अनुमति, लेकिन अवकाश नहीं—BSA का आदेश
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- UPTET 2026 आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याएं एवं समाधान 🚨
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें