फर्रुखाबाद। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक में सरप्लस शिक्षकों को समायोजित
करने को गुरुवार को विकल्प पत्र बीएसए कार्यालय में शिक्षकों से भरवाए गए।
विकल्प पत्र भरते समय शिक्षकों ने एक शिक्षक नेता को बीएसए के पास बैठा
देखकर हंगामा शुरू कर दिया।
शिक्षकों ने समायोजन में गड़बड़ी होने का आरोप
लगाया। बीएसए ने शिक्षकों को नियमानुसार समायोजन होने का आश्वासन देकर शांत
कराया।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक स्कूलों में 66 और जूनियर
स्कूलों में 18 शिक्षक सरप्लस थे। शासन के आदेश पर इन शिक्षकों को पद रिक्त
वाले स्कूलों में समायोजन करने की बीएसए ने प्रक्रिया शुरू की। शिक्षकों
की वरिष्ठता सूची निकाल कर गुरुवार को कार्यालय में विकल्प पत्र भरवाए गए।
इसके लिए जिन स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त थे उन स्कूलों की सूची
चस्पा की गई थी। बीएसए कार्यालय में विकल्प पत्र भरने आए शिक्षकों ने बीएसए
के पास एक शिक्षक नेता को बैठा देखा। यह देखकर शिक्षक खफा हो गए और
समायोजन में शिक्षक नेताओं के साथ मिलकर खेल करने का आरोप लगाकर हंगामा
करने लगे। शोर होने पर पहले बीएसए चुपचाप बैठे रहे।
हंगामा बढ़ता
देखकर उन्होंने शिक्षकों को बुलाया और हंगामा का कारण पूछा। शिक्षक नेता के
बैठने की बात बताने पर बीएसए ने कहा कि समायोजन नियमानुसार होगा। इसके बाद
शिक्षक शांत हुए। बीएसए राजकुमार पंडित ने बताया कि 66 प्राथमिक और 18
उच्च प्राथमिक के शिक्षकों के समायोजन को विकल्प पत्र भरवा लिए गए हैं।
इनकी तैनाती के अनुमोदन को पत्रावली सीडीओ और जिलाधिकारी को भेजी है।
अनुमोदन मिलने के बाद तैनाती आदेश जारी किया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- सेवारत शिक्षकों को टीईटी से छूट के लिए विधेयक राज्यसभा में प्रस्तुत
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- त्रिपुरा 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ा स्पष्टीकरण: 23 अगस्त 2010 से पहले की भर्ती में TET जरूरी नहीं, इस 2013 के पत्र में कुछ ऐसा ही दिया
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- ज़रूरी सूचना: UPTET 2026 प्रमाण पत्रों (जाति/निवास) को लेकर अलर्ट
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें