जासं, इलाहाबाद : वेतन नहीं मिलने से शिक्षा विभाग में संविदा पर तैनात
कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश सिंह (31) ने बुधवार रात फांसी लगाकर जान दे दी।
घटना से नाराज सहकर्मियों ने गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा भी
किया।
हालांकि पुलिस को मिले सुसाइड नोट में अखिलेश ने बीमारी से खुदकशी
करने की बात लिखी थी, जबकि परिजन वेतन नहीं मिलने की बात कह रहे हैं। पुलिस
मामले की जांच कर रही है।
धूमनगंज थाना क्षेत्र के नीमसराय मुहल्ले में रहने वाले प्रेम चंद्र
पंचायत विभाग में लिपिक पद से रिटायर्ड हैं। उनके पांच बेटे और चार बेटियों
में अखिलेश तीसरे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। परिजनों के मुताबिक,
बुधवार रात खाना खाने के बाद अखिलेश मकान की दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में
सोने चला गया था। गुरुवार सुबह वह देर तक नहीं उठा तो घरवाले कमरे में
पहुंचे। वहां की हालत देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अखिलेश चद्दर से
पंखे के चुल्ले में लटक रहा था। दरवाजा भी खुला था। सूचना पाकर पुलिस मौके
पर पहुंची। कमरे की छानबीन में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि वह
बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर रहा है। घरवालों को परेशान न किया जाए।
वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद भाई योगेश व अन्य ने आरोप लगाया कि अखिलेश
को सर्वशिक्षा अभियान कार्यक्रम के तहत 10 हजार रुपये प्रतिमान के मानदेय
पर कंप्यूटर आपरेटर की नौकरी मिली थी। करछना के बीआरसी दफ्तर में अखिलेश
कार्यरत था और करीब आठ माह से वेतन नहीं मिला था। शायद इसी से आजिज आकर
उसने आत्मघाती कदम उठाया है। अखिलेश की मौत की खबर पाकर तमाम सहकर्मी
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और घटना व वेतन को लेकर प्रदर्शन करते हुए हंगामा
किया। पुलिस का कहना है कि टीबी की बीमारी का अब पूरा इलाज संभव है, लेकिन
परिजनों को बीमारी के बारे में जानकारी नहीं है। फिलहाल अखिलेश की मौत से
मां ऊषा व परिजन रोते-बिलखते रहे। इंस्पेक्टर धूमनगंज संदीप मिश्रा का कहना
है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- सहायक शिक्षक भर्ती में योग्यता और आयु सीमा: इलाहाबाद हाईकोर्ट का स्पष्टीकरण
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें