लखनऊ : बेसिक शिक्षा परिषद ने कक्षा छह की किताब 'मंजरी' में पूर्व
प्रधानमंत्री स्व. अटल बिजारी वाजपेयी की गलत जन्म तिथि को सुधारने का
जिम्मा स्कूलों के प्रधान अध्यापकों को दिया है।
परिषद की सचिव ने बीएसए को
निर्देश जारी कर कहा है कि प्रधानाध्यापक के माध्यम से जन्म तिथि की
त्रुटि को अनिवार्य रूप से ठीक करवाया जाए। मामले में बीएसए डॉ. अमर कांत
सिंह का कहना है कि इस संबंध में सभी स्कूलों को निर्देश भेज दिए गए हैं।
इस शैक्षिक सत्र में बच्चों को जो नि:शुल्क किताबें वितरित की गई हैं,
उनमें कक्षा छह की किताब 'मंजरी' के पाठ संख्या-21 के शीर्षक ‘आओ फिर से
दिया जलाएं’ के पृष्ठ संख्या-113 में अटल जी की जन्म तिथि 2 दिसंबर, 1924
अंकित है। जबकि उनकी सही जन्म तिथि 25 दिसंबर, 1924 है। इसको लेकर विभाग
में हड़कम्प मच गया था। ऐसे में परिषद की सचिव रूबी सिंह ने बीएसए को
निर्देश दिए कि जिले के समस्त विद्यालयों में उनके प्रधानाध्यापक को त्रुटि
सही करवाने की जिम्मेदारी सौंपी जाए। जिसके बाद बीएसए ने स्कूलों के
प्रधानाध्यापकों को तत्काल सुधार करवाने के निर्देश जारी कर दिए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें