इलाहाबाद : उप्र लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में लंबे समय बाद ऐसी
स्थिति आई है कि पूर्व घोषित परीक्षाएं तय तारीख पर हुई हों। सितंबर में अब
तक दो बड़ी परीक्षाएं होने के बाद 30 को होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक
चिकित्साधिकारी पद की भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा निर्धारित कर दी गई
है।
इससे परीक्षाओं और परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी
है। विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के प्रति शासन के बढ़ते रुझान
से यूपीपीएससी कदमताल करने की कोशिशों में जुट गया है।1यूपीपीएससी ने 10
सितंबर से एसीएफ/ आरएफओ/ क्षेत्रीय वन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2017 शुरू
कराई जो 24 सितंबर को समाप्त होगी। इसमें अभ्यर्थियों की संख्या 2274 है
जिसमें करीब 400 ने परीक्षा छोड़ दी है। 23 सितंबर रविवार को प्रवक्ता
राजकीय इंटर कालेज भर्ती-2016 की परीक्षा हुई। 30 सितंबर को होम्योपैथिक और
आयुर्वेदिक कालेजों में चिकित्साधिकारीके करीब 1000 पदों के लिए
स्क्रीनिंग परीक्षा होगी। यानि एक ही माह में यूपीपीएससी तीन बड़ी
परीक्षाओं का संचालन कर रहा है। 28 अक्टूबर को पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा
2018 के लिए तैयारी तेज है। इससे पहले यूपीपीएससी की ओर से 2018-19 की पहली
छमाही के परीक्षा कैलेंडर में निर्धारित अधिकांश परीक्षाएं और दूसरी छमाही
में भी अगस्त में तय दो परीक्षाएं स्थगित कर देने से अभ्यर्थियों का भरोसा
टूटने लगा था, परीक्षा शेड्यूल में सुधार ने अब उन अभ्यर्थियों की
उम्मीदें जगा दी हैं जो परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं और वे भी जो परिणाम
का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। सचिव जगदीश का कहना है कि आगामी सभी
बड़ी परीक्षाओं के कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। परीक्षाएं नियत समय पर
होंगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- Shikshamitra Appointment: 2001 में शिक्षामित्रों की नियुक्ति सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों के सापेक्ष ही हुई थी
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें