इलाहाबाद : अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर
भर्ती के लिए उप्र उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग यानि यूपीएचईएससी को खासी
मशक्कत करनी पड़ेगी। यूपीएचईएससी में इतना स्टॉफ भी नहीं है कि लिखित
परीक्षा का पर्यवेक्षण कार्य अपने बलबूते हो सके।
मॉडरेशन व अन्य आवश्यक
प्रक्रिया भी कम स्टाफ के चलते बड़ी चुनौती है। यूपीएचईएससी ने विज्ञापन 46
के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1650 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा
कानपुर यूनिवर्सिटी से कराई थी, इसके पीछे भी स्टॉफ और संसाधन की कमी अहम
वजह थी। पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा समेत अन्य सभी प्रक्रिया
यूपीएचईएससी स्वयं करा रहा है। जिसमें समय कम होने के साथ-साथ परीक्षा
केंद्र में मानक के सत्यापन के लिए पर्यवेक्षक भी कम ही हैं। सचिव वंदना
त्रिपाठी का कहना है कि अभ्यर्थियों की संख्या कम है। लेकिन, जितनी है उसे
यूपीएचईएससी में स्टॉफ की कमी के लिहाज से अधिक भी कह सकते हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें