इलाहाबाद : इलाहाबाद हाईकोर्ट की पांच सदस्यीय वृहदपीठ ने राजकीय सहायता
प्राप्त डिग्री कालेजों के प्रवक्ता पद पर सीधी भर्ती में आरक्षण मुद्दे पर
सुनवाई से इन्कार कर दिया है। कोर्ट ने प्रकरण खंडपीठ को वापस कर दिया है।
कहा है कि विश्वजीत केस के फैसले को शीर्ष कोर्ट ने सही माना है।
हाईकोर्ट
को इसी मुद्दे पर सुनवाई का अधिकार नहीं है। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश डीबी
भोंसले, न्यायमूर्ति एमके गुप्ता, न्यायमूर्ति सुनीत कुमार, न्यायमूर्ति
यशवंत वर्मा तथा न्यायमूर्ति एसडी सिंह की वृहदपीठ ने डॉ अर्चना मिश्र व
अन्य की याचिकाओं पर दिया है। 1याचिकाएं खंडपीठ को वापस भेज दी गई हैं।
विश्वजीत केस में शीर्ष कोर्ट ने कालेज को इकाई मानते हुए विषयवार आरक्षण
दिए जाने को सही करार दिया है। कहा है कि यदि पद पहले विज्ञापित नहीं है तो
ऐसी रिक्तियों को बैकलॉग नहीं माना जाएगा। इन्हें आरक्षित कोटे में नहीं
भरा जा सकेगा। ऐसी रिक्तियों पर सामान्य व आरक्षित वर्ग को समान अवसर
मिलेगा। इसी प्रकरण को पांच जजों की पीठ के समक्ष वाद बिंदु तय करते हुए
निर्णीत करने का संदर्भ भेजा गया था। शीर्ष कोर्ट की ओर से विश्वजीत केस के
फैसले की पुष्टि के बाद हाईकोर्ट ने सुनवाई करने से इन्कार कर दिया और कहा
कि अनुच्छेद 141 के तहत शीर्ष कोर्ट का फैसला हाईकोर्ट पर भी बाध्यकारी
है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- 📢 UPTET अपडेट: सरकारी शिक्षकों को अब अपनी नवीनतम सैलरी स्लिप भी करनी होगी अपलोड
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें