इलाहाबाद : बैच के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर प्रशिक्षुओं ने आंदोलन
तेज कर दिया है। धरने के दूसरे दिन परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर
खूब नारेबाजी की। एसीएम यानि अपर नगर मजिस्ट्रेट के आने पर भी सचिव अनिल
भूषण चतुर्वेदी से सीधे मुलाकात नहीं हो सकी।
जबकि परीक्षा की तारीख पर
सचिव ने फोन से एसीएम की हुई बात पर भी अभी स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
उन्होंने गुरुवार को आंदोलनरत अभ्यर्थियों से मिलने का आश्वासन जरूर दिया।
कौशांबी जिले में पेपर लीक होने के चलते परीक्षा नियामक प्राधिकारी
कार्यालय ने बैच के चौथे सेमेस्टर के सभी आठ पेपर निरस्त कर दिए हैं।
परीक्षा की नई तारीख अब तक घोषित नहीं है। जिससे अभ्यर्थी आगामी शिक्षक
भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। अभ्यर्थी परीक्षा निरस्त होने के
बाद से परीक्षा संस्था के कार्यालय पर धरना दे रहे हैं।
बुधवार को अपर नगर मजिस्ट्रेट परीक्षा संस्था पर पहुंचे। उन्होंने
अभ्यर्थियों की समस्या को सुना। सचिव के न रहने पर फोन से उनसे बात की।
लेकिन, परीक्षा की तारीख को लेकर असमंजस बना रहा। बीटीसी संयुक्त प्रशिक्षु
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, शशांक पांडेय
‘सत्यम’, अभिषेक सिंह, निखिल यादव आदि ने कहा है कि परीक्षा की तारीख जारी
होने पर ही धरना समाप्त होगा।
क्रमिक अनशन की चेतावनी
चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के मुद्दे पर आल बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन ने
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और डीएम को
ज्ञापन सौंपा। प्रदेश महासचिव प्रफुल्ल सिंह के नेतृत्व में अमरमणि
त्रिपाठी, मीरजापुर के मंडल अध्यक्ष विकास दुबे, रूपेंद्र उपाध्याय, अलीशेख
आदि ने कहा कि मांग पूरी न हुई तो क्रमिक अनशन करेंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- समायोजन के नियम
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें