Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

41556/68500 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत सीडीओ के निर्देश के बाद भी नहीं मिला वेतन

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पर तैनात करीब पांच दर्जन शिक्षकों का वेतन भुगतान मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह के निर्देश के बाद भी नहीं हो सका है। उन्होंने पुन: वेतन भुगतान कराने का निर्देश दिया है।


परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 41556/68500 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में माह सितंबर 2018 में तैनात पाए करीब 65 शिक्षक ऐसे हैं जिन्हें आज तक पहले वेतन तक का भुगतान नहीं किया जा सका है। करीब सात माह से बगैर वेतन के शिक्षण कार्य कर रहे अध्यापकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो चुका है। त्रस्त ज्ञानेंद्र कुमार, सत्यदेव मौर्य आदि शिक्षकों ने करीब दस दिन पूर्व सीडीओ को पत्रक सौंपकर वेतन भुगतान को लेकर उचित कार्रवाई कराने की मांग की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल वेतन का भुगतान किए जाने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी भुगतान न होने पर शनिवार को सीडीओ ने पुन: शनिवार को बेसिक शिक्षाधिकारी को वेतन भुगतान कराने का निर्देश दिया है।
primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet
Originally published by https://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news