Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

UPPSC ने जारी किया परिणाम : संगीत विषय में 60 महिलाएं बनीं एलटी ग्रेड शिक्षक

प्रयागराज, जेएनएन। उप्र लोकसेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 के लिए दो विषयों का परिणाम जारी किया है। महिला शाखा में संगीत विषय में सभी 60 रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन औपबंधिक रूप से हुआ है, जिसमें ऋचा सिंह को सर्वोच्च स्थान और तनुश्री कुकरेती दूसरे व दर्शि श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहीं। गृह विज्ञान पुरुष शाखा की कुल एक रिक्ति पर चयन होना था, जिस पर कोई अभ्यर्थी उत्तीर्ण नहीं हो सका। इससे यह सीट अनभरी रह गई।

राजकीय माध्यमिक स्कूलों में एलटी ग्रेड (प्रशिक्षित स्नातक) सहायक अध्यापक के 10768 पदों पर भर्ती के लिए 29 जुलाई को हुई लिखित परीक्षा के बाद परिणाम जारी होने का सिलसिला यूपीपीएससी ने 16 मार्च को शुरू किया था। पहला परिणाम 27 पदों के लिए आया था, जिसमें संगीत पुरुष शाखा के 19 और कृषि विषय पुरुष शाखा के आठ पदों पर अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन हुआ था। यूपीपीएससी ने गुरुवार को ही अभ्यर्थियों को यह संकेत दिए थे कि संगीत विषय का महिला वर्ग और गृह विज्ञान का परिणाम जल्द घोषित होगा। शुक्रवार को परिणाम आने से अन्य 11 विषयों के परिणाम भी सिलसिलेवार आने की उम्मीद है।

यूपीपीएससी के अनुसार गृह विज्ञान में पुरुष शाखा में कुल एक पद के लिए 23 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा कुल 150 अंकों की थी। लेकिन, यूपीपीएससी की ओर से निर्धारित कटऑफ अंक न पाने के चलते इस सीट पर कोई अभ्यर्थी उत्तीर्ण नहीं हो सका। वहीं, संगीत विषय के महिला शाखा में 60 पदों के सापेक्ष 1935 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परिणाम में सभी सीटों पर औपबंधिक रूप से चयन हुआ है।

चयनित अभ्यर्थियों को अपने अभिलेखों का सत्यापन कराना होगा। यूपीपीएससी ने परीक्षा परिणाम वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध करा दिया है। साथ ही इसे प्रयागराज स्थित मुख्य कार्यालय के सूचना पट्ट पर भी लगाया गया है। सचिव जगदीश ने बताया है कि परिणाम इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन विजय नाथ व अन्य बनाम राज्य सरकार में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।
primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet
Originally published by https://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news