Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती के लिए सांसद को सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज,जेएनएन : इलाहाबाद यूनिवर्सिटी कॉलेज टीचर एसोसिएशन (ऑक्टा) के प्रतिनिधिमंडल ने फूलपुर सांसद केशरी देवी से मुलाकात की। इस दौरान इविवि में शिक्षक भर्ती शुरू कराए जाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया।

आक्टा के अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह और महासचिव डॉ. उमेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने फूलपुर क्षेत्र में आने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटक महाविद्यालयों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें पिछले साढ़े तीन साल में इविवि और संघटक महाविद्यालयों में किए गए कार्यों का विस्तार से हवाला देते हुए कहा गया है कि पहली बार विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में किए जाने वाले कार्यों से शिक्षक, छात्र, कर्मचारी और अभिभावक सभी संतुष्ट हैं। हालांकि, इविवि की गरिमा को खराब करने का काम यहीं से जुड़े कुछ लोग कर रहे हैं। यही वजह है कि तीन बार विज्ञापन निकाले जाने के बावजूद शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकी। सभी ने अनुरोध किया कि माननीय मानव संसाधन विकास मंत्री से इविवि में जल्द भर्ती शुरू कराने की अपील करें। सांसद ने आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय की गरिमा को बहाल करने के लिए वे भरपूर प्रयास करेंगी। साथ ही और एचआरडी मंत्री से इविवि के विकास कार्यों से अवगत कराएंगी। इस दौरान डॉ. संघसेन सिंह, डॉ. अजय प्रताप सिंह के अलावा सभी महाविद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet
Originally published by https://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news