Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

69 हजार शिक्षक भर्ती: पेपर आउट कराने वाला वकील भी गिरफ्तार

परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69000 शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में पकड़े गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. कृष्ण लाल पटेल से पूछताछ के बाद शुक्रवार को पुलिस ने सोरांव समेत कई इलाकों में छापेमारी की। पुलिस ने डॉ. पटेल के अधिवक्ता साथी को भी हिरासत में ले लिया है। उस पर पेपर आउट कराने का आरोप है। अब तक पुलिस ने 24 लाख रुपए, दो लैपटॉप, 30 मोहर, एक कॉपी, दो लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं। इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश चल रही है।

एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि प्रतापगढ़ निवासी राहुल सिंह ने सोरांव थाने में पूर्व जिला पंचायत डॉक्टर कृष्ण लाल पटेल समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि 69000 सहायक शिक्षा भर्ती में आरोपियों ने परीक्षा पास कराने के लिए 7.50 लाख कैश दिया था। एक जून को रिजल्ट आया तो पता चला कि राहुल का नाम उसमें नहीं है। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आठ नामजद आरोपियों में 7 को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। उनके पास से 756000 नकद और अन्य डाक्यूमेंट्स मिले थे।
शुक्रवार को पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी डॉ. कृष्ण लाल पटेल और रूद्र पति दुबे से पूछताछ के बाद छापेमारी कर प्रतापगढ़ निवासी अधिवक्ता ललित त्रिपाठी को भी हिरासत में ले लिया। वर्तमान में ललित त्रिपाठी राजापुर में रहता है। बताया जा रहा है कि ललित त्रिपाठी भी स्कूल संचालक है और वह डॉ. पटेल के साथ मिलकर फर्जीवाड़े में लगा था। पुलिस ने इसी के साथ कुछ अन्य आरोपियों को भी पकड़ धकड़ की और छापेमारी कर 24 लाख रुपए बरामद कर लिया। यह रुपए अभ्यर्थियों से वसूले गए थे।
पेपर आउट कराने से सॉल्व करने तक का ठेका
प्रयागराज। एएसपी अशोक वेंकटेश ने पूछताछ के बाद बताया कि डॉ. कृष्ण लाल पटेल साल्वर का काम करता था। उसका साथी अधिवक्ता ललित त्रिपाठी कॉलेज से सेटिंग करके पेपर आउट कराता था। पेपर मिलने के बाद डॉक्टर पटेल उसे साल्व करता था। इसके बाद गैंग से जुड़े अन्य सदस्य कालेज व अन्य माध्यमों से अभ्यर्थियों तक आंसर की पहुंचाते थे।
अभी तक पुलिस को जो डायरी मिली है, उसमें लगभग 20 अभ्यर्थियों के नाम और नंबर हैं। पुलिस एक-एक अभ्यर्थी के बारे में सत्यापन करने में लगी है। पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि जिन लोगों का नाम डायरी में है, उनका किन-किन कॉलेजों में सेंटर था और कैसे यह फर्जीवाड़ा किया गया।
हिरासत में
डॉ. कृष्ण लाल पटेल
रूद्र पति दुबे
शशि प्रकाश सरोज
हरीकृष्ण सरोज
कमल पटेल
रंजीत
श्रवण
आलोक उर्फ धर्मेंद्र सरोज
अधिवक्ता ललित त्रिपाठी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news