Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने महानिदेशक के खिलाफ खोला मोर्चा

लखनऊ : महानिदेशक स्कूल शिक्षा का पद सृजित किये जाने का पुरजोर विरोध कर चुके बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अब महानिदेशक के खिलाफ अघोषित मोर्चा खोल दिया है। आलम यह है कि शाम छह बजे के बाद बेसिक शिक्षा निदेशालय, परीक्षा नियामक प्राधिकारी और विभाग के अन्य अधिकारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा का फोन नहीं उठाते हैं या फिर शिक्षा अधिकारियों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिलते हैं। इससे आजिज आकर

महानिदेशक विजय किरन आनंद ने सकरुलर जारी कर विभाग के अधिकारियों को अपना रवैया सुधारने के लिए चेताया है। सकरुलर में उन्होंने लिखा है कि कभी-कभी ऐसी स्थिति पैदा होती है कि शासन की ओर से किसी मामले में कोई सूचना या जानकारी मांगी जाती है तो संबंधित अधिकारियों का मोबाइल फोन स्विच ऑफ होने या उनके द्वारा फोन न उठाए जाने के कारण फीडबैक नहीं मिल पाता है।

UPTET news