मऊ में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की की ओर से आयोजित टीजीटी परीक्षा रविवार को दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर हुई। पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 4024 परीक्षार्थियों में 3249 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि दूसरी पाली में पंजीकृत 2892 से 2572 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि दोनों पालियों में कुल 1095 ने किन्हीं कारणोेेेेें से परीक्षा छोड़ दी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की तरफ से प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए जिले के डीएवी इंटर कॉलेज, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, जीवन राम इंटर कॉलेज, डीसीएसके पीजी कॉलेज, संत गणिनाथ डिग्री कॉलेज, टाउन इंटर कॉलेज सहित आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली पूर्वाह्न 9.30 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक चली। परीक्षा में नकल पर नजर रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही डायट प्राचार्य, बीएसए, राजकीय पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य सहित तीन सचल दस्ता परीक्षा पर नजर रख रहे थे। पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 4024 के सापेक्ष 3249 अभ्यर्थी शामिल हुए।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मान्य उच्च न्यायालय में सिविल अपील संख्या 4131/2024 उमेश चंद्र व अन्य बनाम
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें