Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द होंगी 26210 कांस्टेबलों की भर्ती

 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ जल्द ही यूपी पुलिस में 26210 कांस्टेबलों की भर्ती शुरू कर सकता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन इसी सप्ताह भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in

पर जारी किया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश हैं कि पुलिस विभाग में लगभग 40 हजार पदों पर भर्तियां 31 दिसम्बर 2023 तक हर हाल में पूरी कर ली जाएं। ऐसे में उम्मीद है कि 15 अगस्त की व्यस्तता के बाद अब किसी भी दिन यूपीपीबीपीबी की ओर से कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो की जा सकती है।




किसी कारणवश इस सप्ताह कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ तो अगले सप्ताह तक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती शुरू हो सकती है। भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने 12वीं पास और इच्छुक अभ्यर्थी यूपी पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आयु सीमा और योग्यता-
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की कांस्टेबल भर्ती 2022 में 18 से 22 साल के इंटरमीडिएट (Class 12) पास अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। हालांकि यह आयु सीमा और योग्यता संभावित है। भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ठ होगी।

यूपी  पुलिस भर्ती बोर्ड के अनुसार, इस बार यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए करीब 20 लाख अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।। इस हिसाब से माना जा सकता है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में एक पद के लिए 76 दावेदार होंगे। ऐसे में कांस्टेबल परीक्षा में काफी ज्यादा कम्प्टीशन देखने को मिलेगा। यूपी पुलिस एसआई भर्ती में असफल रहे लाखों युवा आने वाली कांस्टेबल भर्ती में किस्मत आजमाना चाहेंगे।

यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न-
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। यानी परीक्षा कंप्यूटर मोड (सीबीटी) टाइप नहीं होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और ओएमआर शीट पर गोलों को भरना होगा।  परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से प्रश्न आएंगे जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। लिखित परीक्षा सीसीटीवी में होगी और इसकी वीडियो कवरेज भी होगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news