Advertisement

Govt Jobs : Opening

रक्षाबंधनः योगी सरकार ने दिया बहनों को मुफ्त बस सेवा का तोहफा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि रक्षाबंधन के दिन परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि रक्षाबंधन के दिन परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। सुविधा एक दिन पहले आधी रात से लागू हो जाएगी। यह सुविधा वातानुकूलित बसों में भी मिलेगी। योगी आदित्यनाथ परिवहन अधिकारियों से कहा कि आप सुरक्षित, सुविधा युक्त यात्रा दीजिये, लोग पैसे देने के लिए सोचेंगे नहीं।
एसी बस भी बिल्कुल मुफ्त
योगी ने कहा कि हर ब्लॉक मुख्यालय को जिला से, जिला को राजधानी से और गांव को जिले से जोड़ना होगा। इसके लिए जरूरत पड़े तो निजी क्षेत्र की सेवाएं भी लेनी चाहिए। रक्षा बंधन पर 6 अगस्त रात 12 बजे से 7 अगस्त रात 12 बजे तक सभी लड़कियों के लिए, महिलाओं के लिए, बुजुर्ग औरतो के लिए परिवहन निगम की सभी बसे एसी या नान एसी बिल्कुल मुफ्त यात्रा होगी।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news