Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

पटरी से उतरी परिषदीय विद्यालयों की पढ़ाई

श्रावस्ती (ब्यूरो)। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक पढ़ाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। तमाम शिक्षक बिना अवकाश विद्यालय छोड़ विभागीय कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं। इसकी जानकारी के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर रही है।
परिषदीय विद्यालयों में तैनात ज्यादातर शिक्षक शिक्षण कार्य छोड़कर संगठन के कार्यों में लगे हुए हैं। वे तैनाती के विद्यालयों में न जाकर एनपीआरसी, बीआरसी, खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय सहित जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। ये कोई एक दिन की बात नहीं है। इन कार्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति कभी भी देखी जा सकती है। इन्हें विद्यालय भेजने की जहमत न तो खंड शिक्षाधिकारी उठाना चाहते हैं और न ही जिला बेसिक शिक्षाधिकारी। ऐसे में हौसला बुलंद शिक्षक शिक्षण कार्य छोड़ कार्यालयों की शोभा बढ़ा रहे हैं। इसकी शिकायत भी कुछ लोगों ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से की, जिस पर कार्रवाई न कर विभाग द्वारा मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह बताते हैं कि शिकायत मिली थी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। किसी भी कार्यालय में कोई शिक्षक बिना कारण नहीं आता।
शिक्षक विद्यालयों में न जाकर कार्यालय में बिता रहे समय


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news