Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

उत्तर प्रदेश की दारोगा भर्ती परीक्षा रद, UPSTF को जांच के आदेश

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश सरकार ने दारोगा भर्ती परीक्षा को रद कर दिया है। पहले इस परीक्षा को स्थगित किया गया था। 3307 पद के लिए होने वाली इस परीक्षा का पेपर लीक हो गया था।
डीजीपी सुलखान सिंह ने इस भर्ती परीक्षा में धांधली के मामले में जांच का आदेश दिया है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ इस भर्ती परीक्षा में धांधली की जांच करेगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने इस परीक्षा का आयोजन किया था। पेपर लीक गैंग ने इस बार पुलिस की परीक्षा में ही सेंध लगा दी। जिसके कारण 3307 पदों के लिए हो रही दरोगा भर्ती परीक्षा पूरी तरह रद कर दी गई है। अब 17 जुलाई से हुए सभी आन लाइन पेपर को रद कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की जांच के बाद अब परीक्षा की नई तिथि घोषित की जाएगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक सुलखान सिंह ने ऑनलाइन परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद प्रक्रिया को आज रद करने के आदेश दिए हैं। डीजीपी ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही जांच कराने के भी आदेश जारी किए हैं। यह ऑनलाइन परीक्षा 17 जुलाई से आयोजित की जा रही थी। इसके अब तक हुए सभी पेपर कैंसिल कर दिए गए हैं। यूपी पुलिस ने पहली बार इस परीक्षा को आयोजित किया था, यह परीक्षा प्रदेश के 22 जिलों में होनी थी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के चेयरमैन विरेंद्र कुमार ने बताया तकनीकी कारणों से आज तथा कल होने वाली परीक्षा स्थगित की गई थी। उन्होंने पेपर लीक होने की बात से इंकार किया था। इस प्रकरण में कहा जा रहा था कि 25 और 26 जुलाई को ऑनलाइन परीक्षा के पेपर एक दिन पहले ही व्हाट्स एप के माध्यम से कुछ अभ्यर्थियों तक पहुंच गया था।
इसकी जानकारी जब भर्ती बोर्ड के अधिकारियों को हुई तो खलबली मच गई। ऑनलाइन पेपर के सवाल आउट होने की जानकारी भर्ती बोर्ड को कल सुबह सुबह ही हो गई थी।
गौरतलब है कि दरोगा भर्ती 2016 के लिए 3307 पदों के लिए यह प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 17 जुलाई से 31 जुलाई के बीच आनलाइन परीक्षा संपन्न कराई जानी थी।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news