Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षामित्रों को सुप्रीमकोर्ट से मिलेगी राहत या आएगी आफत, यूपी में शिक्षामित्र से समायोजित होकर कार्य कर रहे शिक्षकों के लिए आज का दिन होगा अहम

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्र से शिक्षक पद पर समायोजित होकर कार्य कर रहे शिक्षकों के लिए अहम दिन है.
आज सुप्रीम कोर्ट शिक्षामित्र भर्ती मामले में अपना फैसला सुनाएगा. कोर्ट ने 17 मई को उत्तर प्रदेश के 1.72 लाख शिक्षामित्रों का सहायक शिक्षकों के तौर पर समायोजन के मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. इस फैसले पर करीब एक लाख 73 हजार शिक्षामित्रों का भविष्य टिका हुआ है.

यूपी में अभी तक दो बैचों में 1.32 लाख शिक्षामित्र सहायक शिक्षक के रूप में समायोजित हो चुके हैं. इस मामले में जो कानूनी मुद्दा है वो योग्यता मानदंडों को लेकर है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 1.72 लाख शिक्षामित्रों को सहायक शिक्षक के तौर पर समायोजित करने का है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शिक्षामित्रों का समायोजन निरस्त कर दिया था. जिसके खिलाफ यूपी सरकार व शिक्षामित्र सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए थे.
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news