लखनऊ : पहली बार मनाए जा रहे उत्तर प्रदेश दिवस पर योगी सरकार ने लोगों
को 25 हजार करोड़ की योजनाएं सौगात में दी। इनका शिलान्यास करते हुए उप
राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राजधर्म की सीख
भी दी। उन्होंने कहा, जहां भय, भूख और भ्रष्टाचार न हो, वहीं रामराज है।
राम एक आदर्श
पुरुष हैं। वह हमारे विश्वास हैं। जो लोग रामजी के बारे
चर्चा करते हैं, उन्हें किसी मजहब से नहीं जोड़ना चाहिए। रामराज्य का मतलब
केवल शांति बनाना, जातिगत लड़ाई से दूर रहना है। यही मुख्यमंत्री का
संकल्प भी होना चाहिए। यह भी कहा कि कानून व्यवस्था सबसे बड़ी प्राथमिकता
होनी चाहिए। सलाह दी कि जिनके पास बंदूकें हैं, उन्हें वापस ले लें, अपराध
रुक जाएंगे।1राजधानी के अवध शिल्प ग्राम में उप्र दिवस के उद्घाटन समारोह
में उप राष्ट्रपति ने कहा, देश के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। लोगों की सोच
में बदलाव लाने की जरूरत है। कुछ लोग मतभेद का प्रयास करते हैं लेकिन, देश
में रहने वाला हर व्यक्ति हंिदूुस्तानी है। जब हम भारत और भारतीयता की बात
करते हैं तो मजहब की बातें नहीं होतीं। नायडू ने कहा, हंिदूू मजहब नहीं है।
यह जीवन पद्धति है। मजहब पूजा पद्धति है। इसे समझना होगा। नायडू ने कहा कि
जाति मजहब और पैसा यदि राजनीति और लोगों को प्रभावित करेंगे तो विकास नहीं
हो पाएगा। इस बारे में सभी राजनीतिक दलों को सोचने की जरूरत है। उन्होंने
इस बात पर प्रसन्नता जताई कि राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश दिवस मनाने की
पहल की है। कहा, जब तक प्रदेश आगे नहीं बढ़ेगा, देश आगे नहीं बढ़ेगा।
उप्र दिवस पर उप राष्ट्रपति नायडू ने किया शिलान्यास
जहां भय, भूख और भ्रष्टाचार न हो, वहीं रामराज : नायडू
मार्च में होगा पूर्वाचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास : योगीलखनऊ में उत्तर
प्रदेश दिवस समारोह में परियोजनाओं का लोकार्पण करते उपराष्ट्रपति
एम.वेंकैया नायडू साथ में राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- समायोजन के नियम
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- बाराबंकी: जनपद में शीतलहर के चलते कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय 13 तक हुए बंद, बाकी का बदला समय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें