इलाहाबाद : राजकीय इंटर कालेजों और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों
में शिक्षकों की भर्ती के लिए उप्र लोकसेवा आयोग ने लिखित परीक्षा का
पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है। इसे परीक्षा समिति के पास भेजा गया है।
अंतिम मंजूरी के लिए शासन के पास भेजा जाएगा।
फिलहाल
यह परीक्षा 9832 पदों के लिए होनी है। फरवरी में इसका विज्ञापन जारी होने
की संभावना है। आयोग से पहली बार इतने अधिक पदों के लिए परीक्षा होने जा
रही है और एलटी ग्रेड शिक्षकों की लिखित परीक्षा भी शासन के निर्देश पर
पहली बार हो रही है। यानि राजकीय इंटर कालेजों में शिक्षक की नौकरी पाने के
लिए अभ्यर्थियों को पहले परीक्षा पास करनी होगी। पूर्व में माध्यमिक
शिक्षा निदेशालय एलटी ग्रेड शिक्षकों का चयन मेरिट के आधार पर करता था।
इसमें बदलाव के फैसले के बाद शासन ने लिखित परीक्षा उप्र लोकसेवा आयोग से
कराने का फैसला किया था। अक्टूबर में तत्कालीन अपर शिक्षा निदेशक
(माध्यमिक) ने विद्यालयों से रिक्त पदों का ब्योरा जुटाकर उप्र लोकसेवा
आयोग को अधियाचन भी उपलब्ध कराया। उस आधार पर आयोग ने पाठ्यक्रम तैयार
कराकर परीक्षा समिति के पास भेज दिया है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें