नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं के गणित और
12वीं के अर्थशास्त्र की परीक्षा दोबारा लेगा। देश-विदेश के सभी परीक्षा
केंद्रों में इन विषयों की परीक्षा दोबारा ली जाएगी।
परीक्षा तिथि की घोषणा
सीबीएसई हफ्ते भर में करेगा। दोनों विषयों का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद
सीबीएसई ने यह फैसला लिया है। गणित की परीक्षा रद होने से 10वीं के 16 लाख
से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं। पीएम मोदी ने भी पेपर लीक होने पर नाराजगी
जताई है। उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से बात की।
उधर, दिल्ली पुलिस ने भी सीबीएसई की शिकायत पर पर्चा लीक मामले में जांच
शुरू कर दी है। 1सीबीएसई दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं पांच मार्च से
शुरू हुईं थीं। 12वीं के विद्यार्थियों ने 26 मार्च को अर्थशास्त्र की
परीक्षा दी थी, जबकि 28 मार्च को 10वीं के विद्यार्थियों ने गणित की
परीक्षा दी थी, लेकिन दोनों विषयों के प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से
पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इसके बाद सीबीएसई ने परीक्षा की
शुचिता और छात्रों के हितों का ध्यान रखते हुए दोनों विषयों की परीक्षा रद
कर फिर से कराने का निर्णय लिया। इससे पहले भी 12वीं एकाउंटेंसी का पेपर भी
लीक होने की बात कही गई थी, लेकिन बोर्ड ने इसे अफवाह बताया था।
जावड़ेकर ने जताया खेद
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पेपर लीक होने पर खेद जताया
है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह तय है कि पेपर लीक करने के
पीछे कोई गिरोह योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा था, जो जल्द पकड़ा जाएगा।
मुङो पता है कि पेपर लीक होना दुखद है।अब लीक नहीं होंगे पेपर
जावड़ेकर ने छात्रों और अभिभावकों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भविष्य में
पेपर लीक नहीं होंगे। इसको रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों को अब आधे घंटे
पहले इलेक्ट्रॉनिक कोडेड पेपर मिलेंगे और पासवर्ड प्रूफ पेपर का प्रिंट आउट
निकालकर परीक्षार्थियों को केंद्र पर ही दिया जाएगा।’
प्रधानमंत्री ने जताई नाराजगी, हफ्ते भर में नई तारीखों की घोषणा
सीबीएसई की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की
10वीं के 16 लाख से अधिक परीक्षार्थी इससे हुए प्रभावित
26 मार्च को अर्थशास्त्र व 28 मार्च को 10वीं गणित की परीक्षा हुई थी
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें