इलाहाबाद केंद्र सरकार ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों व संघटक
महाविद्यालयों के शिक्षकों को बहुप्रतीक्षित सातवें वेतनमान का दे दिया है।
सातवां वेतनमान लागू कर दिया गया है।
इसका लाभ जनवरी 2018 से मिलेगा।
सातवें वेतनमान के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय व उसके 11 संघटक
महाविद्यालयों के शिक्षकों, लाइब्रेरियन की सेलरी में 25 फीसद तक का इजाफा
हुआ है। इससे शिक्षकों में खुशी की लहर है। 1बेसिक पर 7 फीसद डीए1अभी तक
बेसिक पर 139 फीसद डीए, एचआरए पर 20 फीसद डीए और करीब 3200 रुपये
ट्रांसपोर्ट एलाउंस मिलता था। सातवें वेतनमान के बाद अब बेसिक पर डीए केवल
सात प्रतिशत मिलेगा। एलाउंसेज अभी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने क्लीयर
नहीं किए हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय संघटक महाविद्यालय शिक्षक संघ (
आक्टा) के अध्यक्ष व चौधरी महादेव प्रसाद महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर
डॉ. सुनील कांत मिश्र ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। डॉ. सुनील
कांत मिश्र ने कहा कि विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में सातवें वेतन
आयोग की संस्तुतियों को लागू कर सरकार ने शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता
को दर्शाया है। विशेष रूप से विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों द्वारा 30
प्रतिशत खर्च का वहन करने के लिए खुद से संसाधन जुटाने की बाध्यता खत्म कर
अच्छी पहल की है। सरकार के इस फैसले से शिक्षा का बाजारीकरण होने का खतरा
था। उच्च शिक्षा आम आदमी की पहुंच से दूर हो जाती।’
इविवि व संघटक महाविद्यालयों के शिक्षकों को मिलेगा लाभ
यूजीसी ने 30 फीसद खर्च खुद से उठाने की बाध्यता भी खत्म की
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- समायोजन के नियम
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- बाराबंकी: जनपद में शीतलहर के चलते कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय 13 तक हुए बंद, बाकी का बदला समय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें