नई दिल्ली, प्रेट्र : केंद्र सरकार ने सरकारी राजकोष से धन मिलने वाली
कल्याणकारी योजनाओं को आधार से लिंक करने की समय-सीमा तीन महीने के लिए आगे
बढ़ा दी है। अब इसके लिए अंतिम तिथि 30 जून है। इससे पहले यह समय-सीमा 31
मार्च, 2018 थी।
1इलेक्ट्रानिक्स और आइटी मंत्रलय की ओर से बुधवार को जारी
प्रपत्र में कहा गया है कि पीडीएस, मनरेगा और पेंशन जैसी कल्याणकारी
योजनाओं से आधार को जोड़ने की अंतिम तारीख 30 जून है। योजनाओं को आधार से
जोड़ने के लिए जो समय की मोहलत दी गई है, उसका मकसद किसी पात्र व्यक्ति को
केवल आधार की कमी के चलते योजना के लाभ से वंचित होने से बचाना है।
गौर करने की बात यह है कि विगत मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने कल्याणकारी
योजनाओं के लिए 31 मार्च की सीमा को बढ़ाने के लिए कोई अंतरिम आदेश देने से
इन्कार कर दिया था। हालांकि सीबीडीटी ने पैन कार्ड को आधार से जोड़ने के
लिए की समयसीमा बढ़ाकर 30 जून कर दी है। 1उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट की
पांच जजों की संविधान पीठ ने इससे पहले आधार को बैंक खातों और मोबाइल फोन
नंबरों से जोड़ने की अंतिम तारीख को अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ा दिया है।
केंद्र ने तीन माह बढ़ाई आधार जोड़ने की मोहलत
सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन पहले अंतरिम आदेश से किया था इन्कार
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- यूपीपीएससी पीसीएस 2025: 28 सेवाओं के 814 पदों पर भर्ती, आबकारी निरीक्षक के सर्वाधिक 123 पद
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- 500 कर्मियों की नौकरी होगी पक्की: छूटे सीजनल संग्रह अमीनो, अनुसेवकों के नियमित होने का रास्ता साफ, अपर मुख्य सचिव ने दी हरी झंडी
- बेसिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रितों के लिए सिर्फ चतुर्थ श्रेणी की नौकरी
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें