Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षक भर्तियाँ: ‘संघ कार्यकर्ताओं की भर्ती की साजिश’, बेसिक शिक्षा सेवा नियमावली 1981 में संशोधन का फैसले को कांग्रेस ने बताया साजिश

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बेसिक शिक्षा सेवा नियमावली 1981 में संशोधन का फैसला बाहरी प्रदेशों के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को भर्ती करने की एक भीतरी साजिश का अंग है।
पार्टी ने फैसले को प्रदेश के बेरोजगार बीएड एवं बीटीसी डिग्रीधारकों की उपेक्षा करने वाला बताया है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रवक्ता अरूण प्रकाश सिंह ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि यह भाजपा सरकार का अविवेकपूर्ण निर्णय है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सभी शिक्षा मित्रों के सम्पूर्ण समायोजन की बात कही थी। लेकिन उसके ठीक विपरीत भाजपा सरकार द्वारा अब प्रदेश के बाहर के भी डिग्रीधारकों के लिए रास्ता खोलकर प्रदेश के बीटीसी एवं बीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रही है।

sponsored links:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news