इलाहाबाद : शैक्षिक अभिलेखों के रिकॉर्ड को तकनीकी प्रणाली से जोड़ने के
लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र इलाहाबाद, बड़ा कदम उठाने की तैयारी में
है। अभ्यर्थियों के अंक पत्र व प्रमाण पत्र को बंडलों में रखने के साथ अब
‘डिजिटल लॉकर’ में संजो कर रखने की कार्ययोजना बन रही है, जो अंतिम दौर में
है।
इसके लिए यूपी बोर्ड पहली बार सीबीएसई की तर्ज पर अपना लिंक भारत
सरकार की वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा।
बोर्ड प्रशासन की ओर तैयार हो रही कार्ययोजना के अनुसार ‘डिजिटल लॉकर’ एक
ऐसी तकनीकी व्यवस्था होगी जिससे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी
अपने अंक पत्र और प्रमाण पत्र को किसी भर्ती या अन्य आवश्यक योजना में
संलग्न करने के लिए ज्यादा परेशान नहीं होंगे। उसी डिजिटल लॉकर से अंक पत्र
या प्रमाण पत्र को संबंधित आवेदन पत्र में लगा सकेंगे। या फिर वहीं से
डाउन लोड करके प्रिंट निकाल सकेंगे। बोर्ड प्रशासन के अनुसार इसके लिए भारत
सरकार की वेबसाइट पर यूपी बोर्ड अपना लिंक उपलब्ध कराएगा। अभ्यर्थियों को
उस पर जाने के लिए ओटीपी यानि वन टाइम पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा। उस
ओटीपी के जरिये अभ्यर्थी वेबसाइट पर लिंक होकर डिजिटल लॉकर से अपने शैक्षिक
अभिलेख प्राप्त कर सकते हैं। ओटीपी अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर,
अनुक्रमांक नंबर, या जन्म की तारीख के आधार पर दिए जाएंगे इस पर विचार किया
जा रहा है। हालांकि कार्ययोजना अभी बन रही है और इस पर बेहद संजीदगी से
कार्य होना है। सचिव माध्यमिक शिक्षा उप्र नीना श्रीवास्तव ने बताया कि यह
यूपी बोर्ड की ओर से संचालित स्कूलों के अभ्यर्थियों के लिए काफी अच्छी
सुविधा है। इसके संचालित हो जाने से अभ्यर्थियों को भी सहूलियत होगी और
बोर्ड प्रशासन को भी।
पहले चरण में होंगे 2017-18 के शैक्षिक अभिलेख
डिजिटल लॉकर बन जाने पर पहले इसमें 2017-18 सत्र के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों
के अंक पत्र व प्रमाण पत्र का रिकॉर्ड रखा जाएगा। इसके बाद अन्य वर्षो के
भी रिकॉर्ड संजोए जाएंगे।
सीबीएसई की सुविधा पहले से ही है मौजूद
डिजिटल लॉकर जैसी सुविधा सीबीएसई ने अपने अभ्यर्थियों को पहले से ही दे रखी है। उसी तर्ज पर यूपी बोर्ड भी शुरूआत करने जा रहा है।
भारत सरकार की वेबसाइट पर यूपी बोर्ड पहली बार
डिजिटल लॉकर की व्यवस्था के साथ यूपी बोर्ड अपना लिंक भारत सरकार की
वेबसाइट को देगा। ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि किसी राज्य के बोर्ड का
लिंक भारत सरकार की वेबसाइट पर होगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें