दिल्ली सरकार और तीनों निगम के स्कूलों में नियमित शिक्षकों की भर्ती
परीक्षा इस बार ऑनलाइन हो सकती है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड
(डीएसएसएसबी) परीक्षा के प्रारूप को अंतिम रूप देने में जुटी है।
बोर्ड ने
हाईकोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी। डीएसएसबी ने दिल्ली सरकार के
स्कूलों के लिए 9232 और निगम स्कूलों के लिए 5906 (विशेष शिक्षक समेत)
नियमित शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन निकाला था। इन पदों के लिए कई माह
पूर्व आवेदन भरे जा चुके हैं। जस्टिस वी. कामेश्वर राव की कोर्ट में बोर्ड
की ओर से उपचिव एमके निखिल ने गैर सरकारी संगठन सोशल ज्यूरिस्ट की अवमानना
याचिका के जवाब में हलफनामा पेश किया। इसमें कहा गया है कि निगम और दिल्ली
सरकार के स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा जुलाई के अंतिम सप्ताह
में होगी। अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने निगम के स्कूलों में 4366 शिक्षकों व
1540 विशेष शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग की
थी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें