उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर के परिषदीय स्कूलों में टीचरों की फर्जी
नियुक्तियों की जांच कराने का फैसला किया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव
बेसिक शिक्षा डॉ प्रभात कुमार ने आगरा,अलीगढ़, फ़िरोज़ाबाद , हाथरस,
मुरादाबाद, फतेहपुर व हरदोई के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में वर्ष 2010
के बाद सहायक अध्यापकों के पद पर हुई नियुक्तियों में अनियमितताओं की जांच
कराने का आदेश जारी कर दिया है।
आपको बता दें कि इनमें से ज्यादातर भर्तियाँ अखिलेश और मायावती सरकारों के कार्यकाल में हुई थी।
अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा ने बताया कि शासन को जानकारी मिली है कि
पिछले कई वर्षों के दौरान विभिन्न जनपदों के परिषदीय विद्यालयों में सहायक
अध्यापकों के पद पर बड़ी संख्या में नियमविरुद्ध तथा फर्जी नियुक्तियों की
गई हैं। इन नियुक्तियों में हुई भारी अनियमितताओं की बहुत शिकायतें सरकार
को प्राप्त हुई है ।
वर्ष 2010 के बाद हुई इन फर्जी नियुक्तियों की जांच के लिए
जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर अपर जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में तीन
सदस्य समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक व
सहायक मंडलीय शिक्षा निदेशक इस समिति के सदस्य होंगे।
अभी केवल शासन द्वारा आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, मुरादाबाद,
फतेहपुर और हरदोई जनपदों में शिक्षक भर्ती में हुए फर्जीवाड़े की जांच को
पत्र जारी कर दिया गया है । बाकी के जनपदों के लिए भी एक दो दिनों में आदेश
जारी कर दिए जाएंगे ।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- फर्जी मेरिट धारियों के फर्जी काले कारनामे,,,,जब से EWS यानी सुदामा कोटा आया है, फर्जीवाड़ा बहुत बढ़ गया है!
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- TET PASS SHIKSHA MITRA KYA KAREN
- ऐसे बने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (DISTT. BSA): जानिए इस पोस्ट का सम्पूर्ण विवरण और चयन प्रकिया
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें