केंद्र सरकार सभी विश्वविद्यालयों से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया स्थगित करने के लिए आदेश जारी किया है. यह स्थगन प्रस्ताव तब तक के लिए होगा जब तक कि सुप्रीम कोर्ट मानव संसाधन विकास मंत्रालय (M HRD) द्वारा दायर विशेष छुट्टी याचिका (Special Leave Petitions- SLP) पर अपना फैसला नहीं दे देती है.
दरअसल एचआरडी मिनिस्ट्री ने इलाहबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया था जिसमें एसएलपी और टीचिंग सेक्टर में आरक्षण के लिए यूजीसी के नए फॉर्मूले हेतु गाइड लाइन जारी करने का अनुरोध किया गया था.
यूनिवर्सिटी अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी सेंट्रल, स्टेट और डीम्ड यूनिवर्सिटी जिसे सरकार से वित्तीय अनुदान मिलता है, उन्हें नए आरक्षण फॉर्मूला के सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले को देखते हुए आगे के आदेश तक शिक्षक / प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है.
यूजीसी के संयुक्त सचिव की ओर से जारी आदेशों के अनुसार सभी विश्वविद्यालयों में आगामी आदेश तक भर्ती पर रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के लिए 13 अगस्त की तारीख संभावित है, उसके बाद उच्चतम न्यायलय के निर्देश के अनुसार UGC अगला आदेश निर्गत करेगा.
एचआरडी मिनिस्ट्री के इस गाइडलाइन के बाद देश के सभी वित्तीय यूनिवर्सिटी संस्थानों में तत्काल प्रभाव से सभी तरह के टीचिंग सेक्टर के जॉब के लिए भर्ती रोक दी गई है. इस आदेश का असर दिल्ली यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी सहित देश के सभी यूनिवर्सिटी पर पड़ेगा और पिछले कई माह से चल रही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को यूजीसी की ओर से जारी निर्देशों के बाद झटका लगा है.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें