बलरामपुर : असमायोजित शिक्षक उत्थान समिति उप्र के बैनर तले
शिक्षामित्रों ने मानदेय भुगतान में हुई कटौती का विरोध करते हुए बीएसए
कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
बीएसए हरिहर प्रसाद को ज्ञापन देकर मई
में काटे गए 11 दिन के मानदेय भुगतान की मांग की।
संगठन के प्रांतीय संरक्षक देवेंद्र प्रताप ¨सह ने कहाकि जिले में सर्व
शिक्षा अभियान व बेसिक से कार्यरत सभी समायोजित एवं असमायोजित
शिक्षामित्रों का अब तक का बकाया मानदेय भुगतान किया जाए। कहाकि प्रदेश के
अन्य सभी जनपदों में जुलाई से मई तक 11 माह का संपूर्ण मानदेय विभाग द्वारा
दिया जाता है। जबकि जिले में विभाग मई में 11 दिन का मानदेय काट लेता है।
जो शासनादेश के विरुद्ध है। कहाकि शिक्षामित्र पहले से ही विसंगतियों का
शिकार हैं। ऐसे में मानदेय में भी कटौती किया जाना मानवता के विरुद्ध है।
यदि शीघ्र ही काटे गए मानदेय का भुगतान नहीं किया गया, तो शिक्षक आंदोलन को
बाध्य होंगे। सज्जाद खां, अबुल वफा, गोमती प्रसाद, अनुराधा, भारती, विजय
यादव, राकेश कुमार यादव समेत कई शिक्षामित्र मौजूद रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- फर्जी मेरिट धारियों के फर्जी काले कारनामे,,,,जब से EWS यानी सुदामा कोटा आया है, फर्जीवाड़ा बहुत बढ़ गया है!
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- TET PASS SHIKSHA MITRA KYA KAREN
- ऐसे बने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (DISTT. BSA): जानिए इस पोस्ट का सम्पूर्ण विवरण और चयन प्रकिया
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें