मित्रों जैसा कि आपक लोग जानते होंगे कि पिछले कुछ दिनों पहले हमने *बेसिक शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत परिषदीय शिक्षामित्रों के पिछले अवशेष मानदेय* एवं *समस्त शिक्षामित्र साथियों के सातवें वेतन के एरियर की
मांग शासन से की थी,* जिस पर हमारे संगठन *आदर्श समायोजित शिक्षक-शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन* के *मांग पत्र* को आधार बनाते हुए *डायरेक्टर बेसिक शिक्षा महोदय ने वित्त नियंत्रक महोदय को भुगतान के लिए आदेशित किया था। जिसका पत्रांक संख्या 1380 दिनांक 23 अगस्त 2018 है* इस संबंध में आपको बता दें कि *एरियर भुगतान के संबंध में वित्त नियंत्रक महोदय के कार्यालय से शीघ्र ही कार्यवाही पूर्ण कर जनपदों के लेखा अधिकारी गण को निर्देश भेज दिए जाएंगे।* साथ ही *परिषदीय शिक्षा मित्रों के अवशेष मानदेय के संबंध में भी इस माह के अंत तक या सितंबर के प्रथम सप्ताह में बजट आवंटन कर दिया जाएगा।*
मित्रों आप सभी लोग *शासन द्वारा गठित हाई पावर कमेटी की अगली बैठक* को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं, वहीं कुछ लोग इस मुद्दे को लेकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का काम भी कर रहे हैं, जिनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। आप लोग धैर्य बनाए रखें। शीघ्र ही हाई पावर कमेटी की अगली बैठक होगी। *तथा जैसे ही अगली बैठक की तिथि शासन स्तर से निर्धारित की जाएगी, तुरंत आपको अवगत करा दिया जाएगा।*
हमें आशा है कि *शासन स्तर पर शिक्षामित्रों के संबंध में अब जल्दी ही कोई ठोस निर्णय ले लिया जायेगा। जिससे शिक्षा मित्रों का भविष्य सुरक्षित हो सकेगा।*
इसी के साथ.....
जय शिक्षक.....
जय शिक्षा मित्र.....
आपका,
जितेंद्र शाही,
विश्वनाथ सिंह कुशवाहा,
लेखक,
सय्यद जावेद मियाँ,
प्रांतीय प्रवक्ता,
आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- UPTET 2026: परीक्षा में शामिल होने की अनुमति, लेकिन अवकाश नहीं—BSA का आदेश
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- UPTET 2026 आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याएं एवं समाधान 🚨
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें