चार सितंबर को 17 जिले के शिक्षकों को मुख्यमंत्री लखनऊ में देंगे नियुक्ति पत्र
इलाहाबाद।
चार सितंबर को मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाने वाले 17 जिलों के
चयनित शिक्षकों का विवरण निदेशक बेसिक शिक्षा ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों
से मांगा है।
निदेशक की ओर से बहराइच, गोरखपुर, लखनऊ, गोंडा, रायबरेली,
हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, फतेहपुर, श्रावस्ती, कानपुर नगर, कानपुर देहात,
उन्नाव, लखीमपुर खीरी, देवरिया, बलरामपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को
भेजे पत्र में अपने जिले के चयनित शिक्षकों का विवरण एवं फोटो दो सितंबर तक
निदेशक के शिविर कार्यालय को ई-मेल अथवा पत्र वाहक के जरिए भेजने को कहा
गया है। शिक्षक भर्ती केलिए काउंसलिंग एक से तीन सितंबर के बीच होने के बाद
भी निदेशक की ओर से दो सितंबर को ही शिक्षकों के स्कूल आवंटन की सूची
मांगे जाने पर सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर में काउंसलिंग पूरी होने से
पहले कैसे सूची तैयार होगी।
निदेशक की ओर से भेजे पत्र में कहा गसा है
कि चार सितंबर को इन शिक्षकों को मुख्यमंत्री राम मनोहर लोहिया विधि विवि
के प्रेक्षागृह में नियुक्ति पत्र देंगे। सम्मानित होने वाले शिक्षकों को
प्रेक्षागृह में 12 बजे तक पहुंच जाना है। निदेशक बेसिक शिक्षा सर्वेंद्र
विक्रम बहादुर सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि सहायक अध्यापक पद पर
चुने गए सभी दावेदारों को पांच सितंबर शिक्षक दिवस को नियुक्ति पत्र जारी
कर दिया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें