शिक्षक भर्ती के मूल्यांकन में हर कदम पर हुआ गोलमाल
इलाहाबाद।
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 68500 सहायक अध्यापक भर्ती की उत्तर
पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गोलमाल की बात सामने आने के बाद अब
परीक्षार्थियों का गुस्सा बढ़ गया है।
परीक्षार्थियों का कहना है कि जिस
अभ्यर्थी ने गड़बड़ी का दावा किया, उसकी कॉपी सामने आने पर सचिव परीक्षा
नियामक की पोल खुल गई है। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीड में एक परीक्षार्थी की
कॉपी तलब किए जाने के बाद पता चला कि उस अभ्यर्थी की कॉपी बदल दी गई है।
मूल्यांकन के लिए सामने आई उत्तर पुस्तिका और कार्बन कॉपी दोनों अलग-अलग
पाए जाने पर कोर्ट ने इस परीक्षार्थी के लिए एक सीट रिजर्व करने का निर्देश
दिया था। शिक्षक भर्ती का गोलमाल सामने आने के बाद परीक्षार्थियों ने इस
शिक्षक भर्ती को निरस्त करने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पूरी भर्ती परीक्षा की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई। मांग करने वालों
में शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल अश्वनी तिवारी, संतोष मिश्र, रेनू
मिश्रा, अराधना शुक्ला रहे। इन अभ्यर्थियों का कहना है कि मूल्यांकन में हर
स्तर पर गड़बड़ी की गई है। कापियों के जांचने में बहुत गैर जिम्मेदाराना
रवैया अपनाया गया। सचिव की ओर से कॉपी दिखाने के लिए दो हजार का भारी भरकम
शुल्क इसीलिए लगाया गया है कि जिससे सभी परीक्षार्थी कॉपी न देख सकें।
‘‘उत्तर
पुस्तिकाएं दिखाना गोपनीय कार्य है, इसके लिए पूरी सुरक्षा के बीच कॉपी
निकाली जाती है, उसको स्कैन कराए जाने की प्रक्रिया के दौरान कोई डॉटा लीक न
हो इसकी सावधानी जरूरी है। परीक्षार्थियों की ओर से लगाए गए आरोपों की
जांच करवाई जा सकती है।’’
डॉ. सुत्ता सिंह, सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें