इलाहाबाद (जेएनएन)। परिषदीय स्कूलों की सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित
परीक्षा में उत्तर पुस्तिका बदलने का सनसनीखेज राजफाश हुआ है। महिला
अभ्यर्थी की असली कॉपी अभी नहीं मिल सकी है लेकिन, उसे भर्ती की काउंसिलिंग
में शामिल करने के निर्देश जरूर दिए गए हैं।
प्रथम दृष्ट्या इसमें बार कोड
की खामी सामने आ रही है। संबंधित एजेंसी मंगलवार से सभी उत्तर पुस्तिकाओं व
बार कोड का मिलान करेगी।
मूल्यांकन पर उठते रहे सवाल
शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद भी विवाद कम रह
रहकर सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले तक अभ्यर्थी मूल्यांकन पर सवाल उठाते
रहे हैं, उनका आरोप है कि सही जवाब देने के बाद भी उन्हें कम अंक मिले हैं।
इस मामले की जांच शुरू हो चुकी है और जिन अभ्यर्थियों ने स्कैन कॉपी मांगी
है, वह भी डाक से एक माह में भेजी जाएगी। जिस सोनिका देवी की कॉपी बदलने
का मामला सामने आया है, उसने भी कुछ दिन पहले ही परीक्षा नियामक प्राधिकारी
कार्यालय से स्कैन कॉपी हासिल की थी और उसे हाईकोर्ट में चुनौती दी। कहा
जा रहा है कि उत्तर पुस्तिका गलत बार कोड डालने से बदल गई।
परिणाम को लेकर संशय
परीक्षाओं की शुचिता में यह घटना बेहद गंभीर है। इसमें भले ही मानवीय
भूल हुई है लेकिन, अन्य अभ्यर्थियों के मन में परिणाम को लेकर संशय हुआ है।
अब तक सोनिका की असली कॉपी का पता नहीं चल सका है। यह भी तय है कि असली
कॉपी सामने आने पर जिस अभ्यर्थी को उसका लाभ मिला होगा, वह भी प्रभावित
होगा। बार कोड की संबंधित एजेंसी नए सिरे से जांच करने जा रही है इसमें यह
तय होगा कि ऐसी गलती और किसी के साथ तो नहीं हुई है। साथ ही संबंधित एजेंसी
पर अब कार्रवाई होना भी तय है।
मंगलवार को बनेगी जांच टीम
उत्तर पुस्तिका बदलने के मामले में मंगलवार को जांच टीम का भी गठन किया
जाएगा, इसमें परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के अलावा दूसरे संस्थानों
के शिक्षा अधिकारी शामिल होंगे। यह टीम दोषियों को चिन्हित करेगी।
दो वर्ष में सामने आया दूसरा मामला
भर्ती की कॉपी बदलने का यह दूसरा प्रकरण महज दो साल में सामने आया है।
इसके पहले उप्र लोकसेवा आयोग की पीसीएस 2015 की मुख्य परीक्षा में सुहासिनी
बाजपेयी की कॉपी बदल गई थी। संयोग से उसमें भी बार कोड की गलती ही सामने
आई थी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें