Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

प्रदेश में अगले महीने तक मिलेगी 40 हजार बेरोजगारों को नौकरी, जानें कैसे

प्रदेश के बेरोजगारों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है. राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी राजस्थान इलिजिबिलिटी एक्जामिनेशन फॉर टीचर्स (रीट) के जरिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अगले माह तक करीब 40 हजार बेरोजगारों को शिक्षक की नौकरी देने की तैयारी की है. विभाग ने दस्तावेज सत्यापन, काउंसलिंग का कैलेंडर भी जारी कर दिया है.
सरकार ने विभाग में अब कितने पद रिक्त हैं इसका पूरा डाटा उपलब्ध कराने के लिए पंचायतीराज विभाग को 17 मई की शाम तक का समय दिया है. इसके बाद 28 से 31 मई के बीच दस्तावेजों का सत्यापन किया जाना है. प्रांरभिक शिक्षा विभाग की ओर से 07 जून तक सूची उपलब्ध कराई जानी है. 13 जून को स्कूलों में रिक्त पदों की सूचना अपलोड की जाएगी और 14 जून को काउंसिलिंग के लिए वरीयता सूची जारी होनी है.

अब तक की स्थिति यह है कि रीट फर्स्ट लेवल की प्रतीक्षा सूची व रिसफल प्रकिया में शामिल युवाओं को प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जिले आवंटित कर दिए हैं. प्रदेश की सभी जिला परिषदों में 28 से 31 मई तक चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचे जाएंगे. सब कुछ सही रहा 19 जून के बाद चयनित युवा स्कूलों में पढ़ाने लगेंगे.

शिक्षा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और लिखा है कि जो वादा किया वो निभाया. सबसे पहले दिसंबर में गणित-विज्ञान के अभ्यर्थियों की नौकरी मिली. इन दोनों विषयों के अभ्यथियों का मामला दो साल से कोर्ट में लंबित था. फरवरी महीने में रीट प्रथम लेवल के चयनित अभ्यर्थियों की नौकरी का सपना पूरा हुआ. इसी महीने में फर्स्ट लेवल की प्रतीक्षा सूची भी जारी हो गई है.

इस माह के अंत तक गणित-विज्ञान के अभ्यर्थियों को भी नौकरी मिल जाएगी. इस मामले में भी पिछले महीने न्यायालय का निर्णय आ गया था. राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से हुई द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का परिणाम भी जल्द ही घोषित होगा. आयोग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है.
primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet
Originally published by https://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news