Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

69000 Shikshak Bharti: शिक्षक भर्ती का परिणाम भी दो-तीन दिन में संभावित, हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्न हटाए गए

परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा की अंतिम उत्तरमाला शनिवार सुबह लगभग पौने 11 बजे जारी कर दी गई। चारों सीरीज की उत्तरमाला वेबसाइट atrexam.upsdc.gov.in पर 17 मई तक उपलब्ध रहेगी। सूत्रों के अनुसार परिणाम दो-तीन दिनों में यानि बुधवार तक जारी हो सकता है। हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्न कोर्स से बाहर होने के कारण उन्हें हटा दिया गया है।


इन तीनों प्रश्नों पर सभी अभ्यर्थियों को एकसमान रूप से एक-एक (कुल तीन-तीन) नंबर दिए जाएंगे या फिर प्रश्नों को हटाकर 147 नंबर पूर्णांक के आधार पर परिणाम तैयार होगा, इसका निर्णय परीक्षा समिति की बैठक में होगा। वैसे पूरी संभावना सभी अभ्यर्थियों को एक-एक नंबर मिलने की है। तीन प्रश्न हटाकर 147 नंबर पूर्णांक के आधार पर परिणाम जारी करने में कटऑफ अंक 97/90 से घटाना पड़ेगा जिसमें विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। सबको तीन-तीन अंक देने में कोई विवाद की स्थिति नहीं होगी।


6 मई को हाईकोर्ट की डबल बेंच का फैसला आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सप्ताह में भर्ती पूरी करने का आदेश दिया है। भर्ती परीक्षा 6 जनवरी 2019 को हुई थी। उसके बाद 8 जनवरी 2019 को उत्तरमाला जारी करते हुए 11 जनवरी 2019 की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति ली गई और विषय विशेषज्ञों की कमेटी गठित कर आपत्तियों का निस्तारण किया गया। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम उत्तरमाला जारी होने से पहले कटऑफ को लेकर विवाद हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news