Advertisement

Govt Jobs : Opening

सरकारी के साथ ही प्राइवेट स्कूलों में भी प्रयोग में लाना होगा दीक्षा एप

 प्रयागराज : ई-पाठशाला को बढ़ावा देने के लिए निजी विद्यालयों में भी दीक्षा एप का प्रयोग करने का निर्देश जारी किया गया है। इसे लेकर शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बेसिक शिक्षाधिकारी, डायट प्राचार्य के साथ जिले के सभी निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधक भी शामिल हुए।


समन्वयक डॉ. विनोद मिश्र ने बताया कि शासन ने शिक्षण को लेकर सभी जिज्ञासाओं के समाधान व पाठ्य सामग्री से जुड़े डिजिटल कंटेंट तक पहुंच बढ़ाने के लिए दीक्षा एप तैयार कराया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news