Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

लोकसेवा आयोग: पाठ्यक्रम निर्धारण न होने से फंसी एपीएस भर्ती

 प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग पुरानी भर्तियों का तेजी से निस्तारण करवा रहा है। लेकिन, नई भर्ती निकालने का काम सुस्त है। इसके चलते एपीएस यानी अपर निजी सचिव की भर्ती अभी तक नहीं निकली। आयोग को शासन से एपीएस की भर्ती का अधियाचन मिल चुका है। इसमें करीब 250 पदों की भर्ती होनी है। लेकिन, उसके पाठ्यक्रम का निर्धारण न होने से भर्ती का विज्ञापन नहीं निकाला जा रहा है।



आयोग ने 2013 में एपीएस की 176 पद की भर्ती निकाली थी। पूरी नहीं हुई, मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित है। इधर, आयोग को 2020 में नई भर्ती का अधियाचन मिला था। आयोग द्वारा 15 जनवरी को जारी किए गए 2021 के परीक्षा कैलेंडर में 16 परीक्षाएं कराने का ब्योरा था। लेकिन, उसमें एपीएस की भर्ती का जिक्र नहीं था। इससे प्रतियोगियों में असमंजस की स्थिति है। वे आयोग पर भर्ती निकालने का दबाव बना रहे हैं। पाठ्यक्रम व विषय में बदलाव के लिए आयोग ने शासन से अनुमति मांगी है। शासन से अनुमति के बाद प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news