Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षामित्र ने सहायक अध्यापक पर लगाया छेड़खानी का आरोप

 लखनऊ। ब्लॉक बख्शी का तालाब में तैनात शिक्षामित्र ने अपने सहायक अध्यापक और टेल्को कर्मचारी पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद सहायक अध्यापक सुरेश जायसवाल और टेल्को कर्मचारी रीतेश शर्मा के खिलाफ चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि साल 2020 में भी सुरेश जायसवाल के खिलाफ चिनहट में ही मुकदमा दर्ज हो चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।



चिनहट थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय केमुताबिक, पीड़िता का आरोप कि 10 फरवरी को वह लंच कर विद्यालय जा रही थी। इस दौरान रास्ते में सुरेश जायसवाल व टेल्को कर्मचारी रीतेश शर्मा ने पीड़िता को देखते ही पहले अश्लील कमेंट किए। फिर छेड़खानी की। आरोप है कि सुरेश जायसवाल पहले भी पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार कर चुका है। पुलिस की लापरवाही से सुरेश का मनोबल बढ़ गया। उसने बताया कि सुरेश से प्रताड़ित एक अन्य शिक्षिका ने खुदकुशी का भी प्रयास किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news